Sunday, November 22, 2015

मजेदार चुटकुले : BEST JOKE COLLECTION -


मजेदार चुटकुले -
     हंसगुल्ले -




-- एक सुंदर महिला शॉपिंग मॉल के सामने खड़ी अपने पति का इंतजार कर रही थी, तभी एक मनचला लड़का आया और कहने लगा - ' मैम, क्या आप अकेली हैं?'
हाजिर जवाबी महिला तुरंत बोली - नहीं भैया, आपके जीजा जी भी साथ है।

-- ढोलू - यार भोलू, क्या तुम बता सकते हो दुनिया में कितने देश हैं ?
भोलू - अरे यार इतना भी नहीं जानते ! दुनिया में एक ही देश है जिसका नाम है भारत, बाकि सब तो विदेश है।

-- खाल सिंह तेजी से कार चलाते हुए नो एंट्री में घुस गया।
पुलिसवाला (गुस्से से) - ओए, आंख कमजोर है क्या, सामने ' नो एंट्री'  का बोर्ड लगा है दिखाई नहीं देता !
खाल सिंह - माफ़ी चाहता हूं सर, दरअसल मैं समझा फिल्म का पोस्टर लगा है !

-- मास्टर जी - राजू स्कूल आने में देरी क्यों हुई ?
राजू - मास्टर जी, मम्मी-पापा लड़ाई कर रहे थे।
मास्टर जी - तो तुम्हें देरी क्यों हुई ?
राजू - बात ऐसी है मास्टर जी मेरा एक जूता मम्मी के पास था और दूसरा पापा के हाथ में...!!



Wednesday, November 11, 2015

दीपावली 2015 :- बेस्ट हिन्दी मैसेज


Deepawali 2015 - BEST DIWALI WISHES HINDI MESSAGE-


कह दो "अंधेरों से "घर कहीं और बना लें,
"मेरे मुल्क में "रौशनी का "सैलाब आया है.
*  दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ आपको ओर आपके परिवार को  *

"नफरतों को जलाओ, मोहब्बत की रौशनी होगी,
इंसान तो जब भी जले हैं, राख ही हुयें हैं..!!"
आपके एवं आपके परिवार के लिए दीपावली का ये पर्व ढेरो खुशियां लेकर आये, इसी मंगलकामना के साथ आपको दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनायें!!

"घर को दीपक मिले, आकाश को महताब मिले,
इस दिवाली पे इन आखोँ को, तेरा ख्वाब मिले."
दीपोत्सव की अशेष मंगल कामनाएं।

         
ॐ दीपावलीयं प्रददातु नित्यम्
आयुष्यमारोग्यधनानि विद्याः
सन्मित्रतां योग्यवतां च संगं
भक्तिं च वृद्धेषु च दैवभाषाम्
दीपावली पर्वदिनस्य शुभकामनाए:!


दीपावली के इस शुभ अवसर पर आप सभी के  घर में माँ लक्ष्मी का वास हो, धन की पूरी बरसात हो, संकटों का पूर्ण नाश हो हर दिल पर आपका राज हो,
और कामयाबी का सिर पर ताज हो...
सपरिवार आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें!

Wish you all very very Happy,colorfull and lightfull Deepawali.
यह रोशनी का त्यौहार आपके ओर आपके परिवार के लिए सुख सम्रद्धि ओर वैभव लेकर आये।। माँ लक्ष्मी का सदैव घर मे वास रहे ऐसी कामना के साथ दीपोत्सव के त्यौहार की बहुत बहुत शुभकामनाये।।
शुभ दीपावली

"अंधेरो से कह दो कही और घर बनाये,
हमारे मुल्क में उजालो की बहुत ज़रूरत है।"
आइये एक दीया जलाये एकता के नाम। पटाखों के लिए तो बहुत पैसे खर्च करते है। आइये उन पैसो से आज किसी गरीब की दीवाली मनाये।

Wishing you and your family, health, success and a journey towards the never ending light.
May this festival fill your mind with peace and tranquility!
Have a Happy and Safe Diwali!! ‪
                  
       सुख, शान्ति एवम समृध्दि की    
                  मंगलमयी
            कामनाओं के साथ
     आप एवं  आप के परिजनो
                       को
         .....दीपावली.....
                      की
        " हार्दिक " शुभकामनाएं।

Wednesday, October 21, 2015

पर्व विशेष : विजयादशमी (दशहरा) 2015- अमरवाणी


र्व विशेष : विजयादशमी (दशहरा) - मर्यादा और शक्ति का प्रेरक पर्व


-- मंगल शक्ति के अधिष्ठाता राम जैसे पराक्रमशील और धीर हैं वैसा ही उनका शील भी है।
                             
-- रामचन्द्र शुक्ल

-- लोक के विरोध में खड़ा होने वाला व्यक्ति रावण है, परंतु जो लोक में रम कर जल बने बह जाए, वायु बने और सब को शीतल करे, वही राम है।
                             
-- लक्ष्मी नारायण मिश्र

-- गृहाश्रम भारतीय समाज की भित्ति है और रामायण उसका महाकाव्य।
                           
-- रवींद्र नाथ टैगोर

-- संपूर्ण गुणों से युक्त श्री राम गम्भीरता में समुद्र और धैर्य में हिमालय के समान हैं। वे धैर्य के मूर्तरूप हैं।
                             
-- महर्षि वाल्मीकि

-- रामायण के चरित्रों ने संपूर्ण भारतीय जीवन को हजारों वर्षों से मंत्रमुग्ध सा कर रखा है। संसार के किसी अन्य महाकाव्य के पात्र इस तरह लोक जीवन में घुले-मिले नहीं दिखाई देते हैं।
                             
-- विनोबा भावे


Saturday, October 10, 2015

हृदयस्पर्शी बेस्ट शायरी संग्रह


बेस्ट हृदयस्पर्शी शायरी कलेक्शन-

जब एक रोज जान का जाना जरुर है,
फिर फर्क क्या है आज गई ख्वाह कल गई।
-- सफी लखनवी

खौफ आता है जिनको मरने से,
उनका जीना हराम होता है।
-- मेलाराम 'वफा'

अब तो घबरा के यह कहते हैं कि मर जायेंगे,
मर के भी चैन न पाया तो किधर जाएंगे।
-- जौक

दिल से कहते थे न ऐसी राह चल,
ठोकरें खाकर गिरा, अच्छा हुआ।
-- अशरफ शहाब

फिर भी एहसास से निजात नहीं,
सोचता हूं तो रंज होता है।
-- अख्तर

Thursday, October 1, 2015

गाँधी जयंती विशेष -


गांधी जयंती विशेष -
GANDHI JAYANTI QUOTES MESSAGE (2 OCTOBER) -


" श्रम के बगैर संपदा
आत्मा के बगैर आनंद
मानवता के बगैर विज्ञान
चरित्र के बगैर ज्ञान
सिद्धांतों के बगैर राजनीति
नैतिकता के बगैर व्यापार
और
त्याग-बलिदान के बगैर पूजा-अर्चना
ये सात सबसे जघन्य पाप है..."
                  -- महात्मा गाँधी


Tuesday, September 15, 2015

बेहतरीन शायरी संग्रह

BEST HINDI SHAYRI COLLECTION -



गुंचों के मुस्कराने पे कहते हैं हंस के फूल,
" अपनी करो ख्याल, हमारी तो कट गई।"
-- शाद

मैं अकेला ही चला था जानिबे-मंजिल मगर
लोग साथ आते गये और कारवां बनता गया।
-- मजरूह

हम आह भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम,
वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता।
-- अकबर इलाहाबादी

मुश्किल नहीं था मौत के गम को भी जीतना,
बाजी मगर हयात की हारे ही चले गये।
-- साजन पेशावरी

चलो अच्छा हुआ काम आ गया दीवानगी अपनी,
वरना हम जमाने भर को समझाने कहां जाते।
-- कतील शिफाई

जब गले मिल के बिछड़ता है किसी से कोई,
मेरे सीने की दबी चोट निखर आती है।
-- नजीर बनारसी

Saturday, September 5, 2015

Wednesday, August 26, 2015

रक्षाबंधन बेस्ट हिन्दी मैसेज -


HAPPY RAKSHA BANDHAN SMS IN HINDI 
RAKHI SMS IN HINDI -




भाई-बहन का प्यारा बंधन,
अमिट महक लिए ज्यूं चंदन।
सिर्फ डोर नहीं ये राखी,
इसमें निहित प्रेम-समर्पण।
लें संकल्प बहनों की रक्षा,
तब सार्थक है रक्षाबंधन।

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभ कामनाएं

Monday, August 17, 2015

बेस्ट मजेदार हिन्दी जोक्स - हंसिये और हंसाइये


होम्योपैथिक डॉक्टर - मैं आपको पांच पुड़िया दे रहा हूं। एक पुड़ियां रोज रात को खाना।
मरीज - डॉक्टर साहब, इस बार पतले कागज में दीजियेगा, पिछली बार निगलने में काफी तकलीफ हुई थी।

चिंटू और मिंटू पहली बार विमान से यात्रा करने के लिए विमान में सवार हुए। थोड़ी देर चिंटू खिड़की से बाहर झांका और मिंटू से बोला - यार मिंटू देख, आदमी लोग कैसे चींटियों जैसे दिख रहे हैं।
मिंटू खिसियाकर बोला - अरे ! बेवकूफों जैसी बातें बंद करो। जो तुम देख रहे हो सचमुच की चींटियां है, अभी जहाज उड़ा ही कहां है।

भोला डॉक्टर से - डॉक्टर साहब, मेरी पत्नी के सिर में बहुत दर्द हो रहा, बदन में अकड़न है और आंखें लाल हो गई है।
डॉक्टर - जुबान कैसी है ?
भोला - क्या बताऊं साहब, बहुत ही तेज है।

संतू - लगता है पत्नी को तलाक देना ही पड़ेगा !
मंतू - क्यों, क्या बात है ?
संतू - अब देखो ना,चार महीने हो गए बात ही नहीं कर रही है।
मंतू - एक बार अच्छी तरह फिर सोच ले, ऐसी बीबी हर किसी को नहीं मिलती।

Saturday, August 15, 2015

Thursday, August 6, 2015

स्वतंत्रता दिवस विशेष : शेरो शायरी - वतन, मुल्क, आजादी, गुलामी


जुबाँ हमारी न समझा यहाँ कोई मजरुह,
हम अजनबी की तरह अपने ही वतन में रहे।
-- मजरुह

मैं उसी मुल्क में जख्मों की कबा ओढ़े हूँ,
लोग जिस मुल्क में फिरते हैं नमकदान लिए।
-- स्व. रजा हैदरी

फूलों की महक लेकर कांटों की चुभन लेकर,
परदेश में निकला हूँ एहसासे वतन लेकर।
-- मोहसिन सुहैल

वतन की राह पे मरना तो सीखिए पहले,
पता चलेगा के ये मौत जिंदगी भी है।
-- सुहैल लखनवी

वतन के वास्ते ये जान क्या है,
नहीं है इश्क़ तो ईमान क्या है।
मैं हिंदुस्तान का सच्चा सिपाही,
मेरी नजरों में पाकिस्तान क्या है।
-- सुखनवर हुसैन

कफ़स से छुट के वतन का सुराग भी न मिला,
वो रंगे लाल-ओ गुल था कि बाग भी न मिला।
-- फ़िराक़ गोरखपुरी



Thursday, July 23, 2015

बेस्ट हिन्दी जोक मैसेज -


बेहतरीन गुदगुदाते हिन्दी चुटकुले -


-- मंगू चोरी करते पकड़ा गया। उसे जेल हो गई। कुछ दिनों बाद उसे जज के सामने पेश किया गया।
जज - तुम्हारा पिछला रिकार्ड देखने से पता चला इससे पहले भी तुम पांच चोरियां कर चुके हो।
मंगू - जी जज साहब, मैं बचपन से ही अपने काम में बहुत मेहनती हूं।

-- मास्टर जी श्यामू से - श्यामू ! चार दिन से स्कूल क्यों नहीं आए ?
श्यामू - मास्टर जी, मुझे बर्ड फ्लू हो गया था !
मास्टर जी - लेकिन बर्ड फ्लू तो पक्षियों में होता है !
श्यामू - मास्टर जी भूल गये क्या, आप रोज मुझे मुर्गा बना देते हैं।

-- मरीज - डॉक्टर साहब आप कह रहे थे प्लास्टिक सर्जरी करना पड़ेगा, इसमें कितना खर्च आएगा।
डॉक्टर - दो लाख रुपए लगेंगे।
मरीज - अगर प्लास्टिक मैं खुद लाकर दूं तब तो कम पड़ेगा ना।
डॉक्टर - तो एक काम करना प्लास्टिक को पिघलाकर खुद ही चिपका लेना।

Monday, July 6, 2015

कहकशां - बारिश, बरसात, घटा, सावन


बेहतरीन शेरो शायरी - सावन, घटा, बरसात, बादल, मौसम

सावन की घटा छाई फिर याद तेरी आई,
फिर दिल की उमंगों ने ली झूम के अंगड़ाई,
-- हामिद ज़ार

सहरा में बरसती हुई ये कली घटाओ,
प्यासा है मेरा शहर इधर भी चली आओ.
-- काविश हैदरी

बेसबब उसको अश्कों से नफरत नही,
उसका घर जल गया होगा बरसात में.
-- नामालूम

बारिश का खौफ घूप का डर भी नहीं रहा,
इस बार हादसात में घर भी नहीं रहा.
-- नामालूम

छा गया सर पे मेरे गर्द का गहरा बादल,
अब के सावन भी गया मुझपे न बरसा बदल.
-- नश्तर

दिल तोड़ के जाते हो बरसात के मौसम में,
क्यों आग लगाते हो बरसात के मौसम में.
-- काविश हैदरी

दूर तक छाए थे बादल पर कहीं साया न था,
इस तरह बरसात का मौसम कभी आया न था.
-- कतील शिफई

Tuesday, June 23, 2015

बेस्ट हिन्दी जोक मैसेज

बेस्ट हिन्दी जोक मैसेज













-- पत्नी: अजी सुनते हो, शहर में दिमागी बुखार का बहुत जोर है। मुझे बहुत चिंता हो रही है, आज मेरे मायके की टिकट ला दें।
पति: तुम बिल्कुल चिंता मत करो डार्लिंग, यह बीमारी केवल उनको होती है, जिनके पास दिमाग होता है।

-- कालू की औरत का ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर बोला -' माफ़ कीजिए, आपकी पत्नी अब नहीं रही।'
तभी औरत उठकर बोली -'मैं जिंदा हूं।'
कालू झल्लाते हुए बोला -'ओए चुपकर! तेरे को ज्यादा पता है या डॉक्टर को।'

-- एक एक्सीडेंट में लल्लू के पैर की, उसे 2 महीने अस्पताल में गुजारने पड़े। विदाई के समय लल्लू नर्स से - 'आपकी सेवा से मैं गदगद हूँ। आपने मेरा दिल चुरा लिया।'
नर्स शरमाते हुए - 'जाने भी दीजिये, आप ये क्या मजाक कर रहे हैं, हमने तो सिर्फ आपकी किडनी चुराई है।'





Sunday, June 21, 2015

फादर्स डे बेस्ट मैसेज कलेक्शन ( BEST MESSAGE COLLECTION FOR FATHER'S DAY ) 21 जून 2015 -


Father's Day SMS Quotes for Whatsapp & Facebook -

जिनकी ऊँगली थाम चलना सीखा
जिनके कंधे बैठ हंसना सीखा,
जिनके प्यार से बनी ये जिंदगी
उस पिता को बारंबार बंदगी।

HAPPY FATHER'S DAY

हर मुश्किल खुद झेल के
आगे सदा बढ़ाया हमको,
जीवन जीने का हर पाठ
गहरा ज्ञान सिखाया हमको,
ऊंचे-नीचे रास्तों में लगा गिरने
प्यार से तब उठाया हमको,
हर एक डांट में सीख थी उनकी
हर संघर्ष में आगे बढ़ाया हमको।



फादर्स डे की हार्दिक शुभ कामनाएं।

Saturday, June 20, 2015

हिन्दी शायरी SMS : हृदयस्पर्शी शायरी -




















 हृदयस्पर्शी शायरी -
उन्हीं के मतलब की कह रहा हूं, जबान मेरी है बात उनकी
उन्हीं की महफ़िल संवारता हूं, चिराग मेरा है रात उनकी
फ़क़त मेरा हाथ चल रहा है, उन्हीं का मतलब निकल रहा है
उन्हीं का मजमूं, उन्हीं का काग़ज, कलम उन्हीं की, दवात उनकी।
-- अकबर इलाहाबादी

एहसास मर न जाए तो इन्सान के लिए
काफ़ी है एक, राह की ठोकर लगी हुई।
-- 'एहसान' दानिश

सर झुकाने में नमाज़ तो अदा होती है
दिल को झुकाना भी जरूरी है इबादत के लिए।
-- सिराज वारसी

उस शख्स के गम का कोई अंदाजा लगाए
जिसको कभी रोते हुए देखा न किसी ने।
-- वकील 'अख्तर'

शबनम ने रो के जी ज़रा हलका तो कर लिया
ग़म उसका पूछिए जो न आंसू बहा सके।
-- 'सलाम' संदेलवी

हिन्दी शायरी 

Wednesday, May 27, 2015

प्रेम से सराबोर शेरो शायरी


तुम पास नहीं हो तो अजब हाल है दिल का,
यूं जैसे मैं कुछ रख के कहीं भूल गयी हूं।
-- अदा जाफरी

दिल उन्हें तरसता है, जब वो दूर होते हैं,
जब करीब होते हैं, आंख उन्हें तरसती हैं।
-- रिशी पटियालवी

मेरी दीवानगी ने मुझको इतना कर दिया रुस्वा,
जमाना पूछता है, वो तुम्हारे कौन होते हैं।
-- साजन पेशावरी

दिल वो नगर नहीं कि, फिर आबाद हो सके,
पछताओगे सुनो हो, ये बस्ती उजाड़ के।
-- मीर

मुहब्बत की नहीं जाती मुहब्बत हो ही जाती है
यह शोला खुद भड़कता है भडकाया नहीं जाता।
-- मखमूर देहलवी

अब ये जाना कि इसे कहते हैं आना दिल का
हम हंसी खेल समझते थे लगाना दिल का।
-- अमीर मीनाई

Tuesday, May 12, 2015

मजेदार जोक्स : खुद हंसे अपने दोस्तों को हंसाएं


BEST JOKES COLLECTION - 

मंटू ने नई कार खरीदी और कार के पीछे लिखवाया - ' सावन को आने दो '।
कुछ दिनों बाद कार को रोड़ पर एक ट्रक ने ठोकर मार दी। ट्रक के पीछे लिखा था -'आया सावन झूम के '।

चिंटू - मिंटू आज डिनर मेरे साथ करने में कोई प्रॉब्लम तो नहीं होगी ??
मिंटू - अरे यार मुझे भला क्यों प्रॉब्लम होगी।
चिंटू - अच्छा तो आज मैं तुम्हारे घर डिनर करने आऊंगा।

मोहन फलवाले से - केले कितना रूपये लगाये।
फलवाला - 50 रूपये के 12 ले जाओ।
मोहन - कुछ कम करो ना।
फलवाला - जी ! 50 रूपये के 8 ले जाओ।

जग्गू - लल्लू ये बल्ब के ऊपर अपने पापा का नाम क्यों लिख रहा है?
लल्लू - अरे जग्गू मैं अपने पिताजी का नाम रोशन कर रहा हूं।

मैडम स्टूडेंट्स से - बच्चों बताओ जिंदा रहने के लिए क्या जरूरी है?
स्टूडेंट्स - जिंदा रहने के लिए तेरी कसम, इक मुलाकात जरूरी है सनम।'

पति पत्नी से - सुनते हो जी, कल टीवी पर डॉक्टर सलाह दे रहे थे कि तंबाकू सेवन करने से आदमी धीरे धीरे मौत के मुंह में समा जाता है।
पति - ये तो अच्छी बात है, जल्दी किसको पड़ी है !!!