Showing posts with label सावन. Show all posts
Showing posts with label सावन. Show all posts

Monday, July 6, 2015

कहकशां - बारिश, बरसात, घटा, सावन


बेहतरीन शेरो शायरी - सावन, घटा, बरसात, बादल, मौसम

सावन की घटा छाई फिर याद तेरी आई,
फिर दिल की उमंगों ने ली झूम के अंगड़ाई,
-- हामिद ज़ार

सहरा में बरसती हुई ये कली घटाओ,
प्यासा है मेरा शहर इधर भी चली आओ.
-- काविश हैदरी

बेसबब उसको अश्कों से नफरत नही,
उसका घर जल गया होगा बरसात में.
-- नामालूम

बारिश का खौफ घूप का डर भी नहीं रहा,
इस बार हादसात में घर भी नहीं रहा.
-- नामालूम

छा गया सर पे मेरे गर्द का गहरा बादल,
अब के सावन भी गया मुझपे न बरसा बदल.
-- नश्तर

दिल तोड़ के जाते हो बरसात के मौसम में,
क्यों आग लगाते हो बरसात के मौसम में.
-- काविश हैदरी

दूर तक छाए थे बादल पर कहीं साया न था,
इस तरह बरसात का मौसम कभी आया न था.
-- कतील शिफई

Tuesday, May 12, 2015

मजेदार जोक्स : खुद हंसे अपने दोस्तों को हंसाएं


BEST JOKES COLLECTION - 

मंटू ने नई कार खरीदी और कार के पीछे लिखवाया - ' सावन को आने दो '।
कुछ दिनों बाद कार को रोड़ पर एक ट्रक ने ठोकर मार दी। ट्रक के पीछे लिखा था -'आया सावन झूम के '।

चिंटू - मिंटू आज डिनर मेरे साथ करने में कोई प्रॉब्लम तो नहीं होगी ??
मिंटू - अरे यार मुझे भला क्यों प्रॉब्लम होगी।
चिंटू - अच्छा तो आज मैं तुम्हारे घर डिनर करने आऊंगा।

मोहन फलवाले से - केले कितना रूपये लगाये।
फलवाला - 50 रूपये के 12 ले जाओ।
मोहन - कुछ कम करो ना।
फलवाला - जी ! 50 रूपये के 8 ले जाओ।

जग्गू - लल्लू ये बल्ब के ऊपर अपने पापा का नाम क्यों लिख रहा है?
लल्लू - अरे जग्गू मैं अपने पिताजी का नाम रोशन कर रहा हूं।

मैडम स्टूडेंट्स से - बच्चों बताओ जिंदा रहने के लिए क्या जरूरी है?
स्टूडेंट्स - जिंदा रहने के लिए तेरी कसम, इक मुलाकात जरूरी है सनम।'

पति पत्नी से - सुनते हो जी, कल टीवी पर डॉक्टर सलाह दे रहे थे कि तंबाकू सेवन करने से आदमी धीरे धीरे मौत के मुंह में समा जाता है।
पति - ये तो अच्छी बात है, जल्दी किसको पड़ी है !!!