Showing posts with label बेस्ट मैसेज कलेक्शन. Show all posts
Showing posts with label बेस्ट मैसेज कलेक्शन. Show all posts

Saturday, June 18, 2016

Best Collection Of RAMADAN SHAYARI बेस्ट मैसेज कलेक्शन : रोज़ा, रमज़ान पर शायरी संग्रह

Ramadan Sher O Shayari Message in Hindi 


आ गया है माहे रमजाँ फिर इबादत के लिए,
काम कर ले ऐ मुसलमाँ कुछ तो जन्नत के लिए।
एक आयत पढ़ के ले लो तीस पारे का सवाब,
बैठिये हर रोज कुरआँ की तिलावत के लिए।
-- सुखनवर हुसैन

इबादत का शफाअत का तिलावत का महीना है,
महे रमज़ान तो ऐ मोमिनों जन्नत का जीना है।
-- मोहसिन अली सुहैल

माहे रमजाँ है खैरो बरकत का,
ईद लाती है दिन मसर्रत का।
-- मुसलेह

हाल क्या पूछते हो मुफलिस का,
इनका जीना भी कोई जीना है।
जिंदगी भर के रोजादार हैं ये,
इनका रमजान हर महीना है।
-- काविश हैदरी

माहे रमजाँ वक्त से पहले नहीं आता मगर,
घर की हालत देख के बच्चों ने रोज़ा रख लिया।
-- निदा फाजली

Monday, February 8, 2016

वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) : बेस्ट मैसेज कलेक्शन

VALENTINE DAY (14 FEBRUARY) : BEST MESSAGE COLLECTION

बस गई है मेरे एहसास में ये कैसी महक,
कोई खुशबू मैं लगाऊँ तेरी खुशबू महके।
-- बशीर बद्र

लम्हे-लम्हे में बसी है तेरी यादों की महक,
आज की रात तो खुशबू का सफर लगती है।
-- जाँ निसार अख्तर 

हमने देखी है उन आँखों की महकती खुगशबू,
हाथ से छू के इसे रिश्तों का इल्जाम न दो।
-- गुलज़ार

मेरी रातें तेरी खुशबू से बसी रहती है,
तू कहीं भी हो तेरे फूल से आरिज की कसम।
तेरी पलकें मेरी आँखों पे झुकी रहती हैं,
तेरे हाथों की हरारत तेरी सांसों की महक।
-- साहिर लुधियानवी

अब तक मैंने ख़्वाब जो देखे उन ख्वाबों की चाहत है तू,
लगता है क्यूं ऐसा मुझको दिल की पहली हसरत है तू।
-- फैज

चाहत नहीं छिपेगी इसे लाख छिपाओ,
खुशबू पे किसी फूल का पहरा नहीं होता।
-- डॉ. बशीर बद्र


Monday, December 21, 2015

क्रिसमस डे (25 दिसम्बर) : बेस्ट मैसेज कलेक्शन


CHRISTMAS BEST MESSAGE COLLECTION - 
क्रिसमस डे (25 दिसम्बर) : बेस्ट मैसेज कलेक्शन -


Happy Merry Christmas.

आया क्रिसमस छाया क्रिसमस
तन-मन उमंग भर लाया क्रिसमस,
प्रभु यीशु का पावन प्रेम संदेश
जन-जन तक पहुंचाया क्रिसमस।

क्रिसमस की हार्दिक शुभ कामनाएं।



 

Monday, December 14, 2015

GURU GHASIDAS JAYANTI (18 DECEMBER) - BEST MESSAGE COLLECTION


गुरु घासीदास जयंती (18 दिसंबर) बेस्ट मैसेज कलेक्शन -

GURU GHASIDAS JAYANTI (18 DECEMBER) - BEST MESSAGE COLLECTION -


गुरु घासीदास जयंती की हार्दिक शुभ कामनाएं।

गुरु घासीदास का संदेश -
- सत्य में विश्वास और सत्य के मार्ग का अनुसरण
-- धैर्य व साहस के साथ निडरता
-- कार्य के प्रति लगन
-- दया, क्षमा करुणा का जीवन में आचरण
-- कर्म - कर्मयोग में विश्वास
-- सरलता - जीवन की सरलता और शिष्टता.