Showing posts with label HAPPY NEW YEAR 2017 Heart Touching Shayari message. Show all posts
Showing posts with label HAPPY NEW YEAR 2017 Heart Touching Shayari message. Show all posts

Tuesday, December 27, 2016

नववर्ष 2017 पर चुनिंदा हृदयस्पर्शी शेरो-शायरी संग्रह


नववर्ष 2017 पर चुनिंदा हृदयस्पर्शी शेरो-शायरी संग्रह
Best Collection of HAPPY NEW YEAR 2017 Heart Touching Shayari Message
NEW YEAR 2017 : Evergreen Hindi Shayari Collection 




ताजा हवा के झोंकों से खुलती हैं सरहदें,
बिछड़े हुए लोगों को मिलायेगा नया साल।
-- स्व. इशरत मीर

अगर आ जाये जीने का सलीका,
तो कि लम्हा भी जीने को बहुत है।
-- अली अहमद जलीली

जिंदगी में दो ही लम्हे मुझ पे गुजरे हैं कठिन,
एक तेरे आने से पहले एक तेरे जाने के बाद।
-- बहादुर शाह ज़फ़र

कई साल से कुछ ख़बर ही नहीँ,
कहाँ दिन गुजारा कहाँ रात की।
-- डॉ. बशीर बद्र

कैसे कह दूँ कि नये साल में कुछ बदलूंगा,
मेरे हाथों की लकीरें तो मकड़ जाला हैं।
-- चिराग रुदौलवी

जग पुराना है चाँद-सूरज भी,
इस नये साल में नया क्या है।
-- सुखनवर हुसैन

साल बदला नज़ारे वही हैं, बदनसीबी के मारे वही हैं,
सिर्फ बदले हैं अपने कैलेंडर, चाँद सूरज सितारे वही हैं।
-- चिराग़ रुदौल्वी

एक पल की ज़िंदगी मुझे बेहद अजीज़ है,
पलको में झिलमिलाऊंगाऔर टूट जाऊंगा।
-- बशीर बद्र

पुराने साल का पुराना गम भूल जा मेरे हमदम,
नये साल में खुशियाँ हो ज्यादा और दुःख हो कम।
-- नामालूम

खुदा करे तेरी फूलों में जिंदगी गुजरे,
ये साले-नव का हरेक पल हंसी ख़ुशी गुजरे।
-- मोहसिन सुहैल

तारीख की नजरों ने वो दौर भी देखा है,
लम्हों ने खता की है, सदियों ने सजा पाई।
-- अब्दुल हमीद अदम