Showing posts with label मजेदार चुटकुले. Show all posts
Showing posts with label मजेदार चुटकुले. Show all posts

Sunday, February 28, 2016

मजेदार चुटकुले Best Jokes in Hindi

मजेदार चुटकुले Best Jokes in Hindi 


-- नानू (मम्मी से) - मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा है।
मम्मी - कुछ खाओगे नहीं, दिन भर खाली पेट रहोगे तो दर्द तो होगा ही।
नानू (प्यार से) - मम्मी तो आपके सिर में हमेशा दर्द क्यों होते रहता है।
-- कालू (पापा से) - पापा, हम जो भाषा बोलते हैं उसे मातृभाषा क्यों कहते हैं ?
पापा - बेटा, पिता को बोलने का मौका ही कहां मिलता है ?
-- एक पागल खाने में पांच पागल लाइन से बैठे थे और एक कागज को बार-बार एक- दूसरे को दे रहे थे।
दूर खड़ा एक व्यक्ति पागलों की इस हरकत को बड़े आश्चर्य से देख रहा था, आख़िरकार उससे रहा नहीं गया। वह सीधे डॉक्टर के पास गया और उससे बोला - क्या आपने पागलों के इलाज की कोई नई थैरेपी खोज निकाली है।
डॉक्टर ने बताया - जी नहीं। ये पांचों पहले सरकारी नौकरी में थे और अभी भी समझ रहे है कि फाइल एक-दूसरे को लौटा रहे हैं।
-- मौजू अपने दोस्त से मिलने अस्पताल गया। दोस्त के सिर पर गूमड़ देखकर मौजू ने दोस्त से पूछा - तुम्हारे सिर पर यह गूमड़ कैसा ?
दोस्त - मेरे गले का ऑपरेशन हुआ है !
मौजू (आश्चर्य से) - गले के ऑपरेशन का इस गूमड़ से क्या संबंध !
डॉक्टर के पास बेहोश करने की दवा खत्म हो गई थी, दोस्त ने आह भरते हुए कहा।
-- रोलू (दुकानदार से) - भैया, काले रंग का बल्ब देना।
दुकानदार (आश्चर्य से) - इसे कहां लगाओगे ?
रोलू - जी, दिन के वक्त अंधेरा करके सोना है !

Sunday, November 22, 2015

मजेदार चुटकुले : BEST JOKE COLLECTION -


मजेदार चुटकुले -
     हंसगुल्ले -




-- एक सुंदर महिला शॉपिंग मॉल के सामने खड़ी अपने पति का इंतजार कर रही थी, तभी एक मनचला लड़का आया और कहने लगा - ' मैम, क्या आप अकेली हैं?'
हाजिर जवाबी महिला तुरंत बोली - नहीं भैया, आपके जीजा जी भी साथ है।

-- ढोलू - यार भोलू, क्या तुम बता सकते हो दुनिया में कितने देश हैं ?
भोलू - अरे यार इतना भी नहीं जानते ! दुनिया में एक ही देश है जिसका नाम है भारत, बाकि सब तो विदेश है।

-- खाल सिंह तेजी से कार चलाते हुए नो एंट्री में घुस गया।
पुलिसवाला (गुस्से से) - ओए, आंख कमजोर है क्या, सामने ' नो एंट्री'  का बोर्ड लगा है दिखाई नहीं देता !
खाल सिंह - माफ़ी चाहता हूं सर, दरअसल मैं समझा फिल्म का पोस्टर लगा है !

-- मास्टर जी - राजू स्कूल आने में देरी क्यों हुई ?
राजू - मास्टर जी, मम्मी-पापा लड़ाई कर रहे थे।
मास्टर जी - तो तुम्हें देरी क्यों हुई ?
राजू - बात ऐसी है मास्टर जी मेरा एक जूता मम्मी के पास था और दूसरा पापा के हाथ में...!!



Thursday, March 12, 2015

मजेदार जोक्स : अपने दोस्तों को भेजें ये मजेदार चुटकुले


JOKES : LATEST COLLECTION IN HINDI
LATEST FUNNY JOKES -

राजू - यार साजू अपने मास्टर जी तो बड़े जादूगर निकले !
साजू - वो कैसे ?
राजू - मास्टर जी कह रहे थे अगर होम वर्क करके नहीं आया तो मुर्गा बना दूंगा !
-------------------------------------------------------------------------------- पत्नी - अलादीन का चिराग लेकर ढूंढोगे तब भी मुझ जैसी पत्नी तुम्हे नहीं मिलेगी।
पति - इस गलतफहमी में मत रहना। चिराग हाथ लगने के बाद मैं दोबारा वही गलती नहीं करूंगा।
-------------------------------------------------------------------------------- चोर ने संतू के सिर में बंदूक तान दी और पूछा - जल्दी बता सोना कहां है ?
संतू - देख नहीं रहे हो पूरा घर खाली पड़ा है, तेरी मर्जी जहां चाहो वहीं सो जाओ !
--------------------------------------------------------------------------------- बंटू - मैं फारेन जाने की सोच रहा हूं। यार जरा बता कितने रूपये लगेंगे ?
संतू - एक भी रूपये नहीं लगेंगे !
बंटू - कैसे ?
संतू - यार सोचने का भी भला रुपए लगेगा !
--------------------------------------------------------------------------------- फिल्म डायरेक्टर ( स्टंटमेन से ) - तुम्हें 100 फीट की ऊंचाई से स्वीमिंग पुल में कूदना है।
स्टंटमेन - लेकिन मुझे तैरना नहीं आता है।
डायरेक्टर - इसकी चिंता मत करो पुल में पानी नहीं है।
--------------------------------------------------------------------------------