Showing posts with label HAPPY NEW YEAR 2016. Show all posts
Showing posts with label HAPPY NEW YEAR 2016. Show all posts

Sunday, December 14, 2014

नववर्ष 2016 : नववर्ष मैसेज


नववर्ष 2016 : नववर्ष मैसेज 

दोस्तों,              
                         नववर्ष के आगमन में चंद दिन शेष है। 2014 जो खोया भूल जाएं,  जो पाया? क्या संतुष्ट हैं ? यदि हाँ तो आगे न पढ़े। यदि नहीं तो अभी से जुट जाएं विशुद्ध नवीनता और रचनात्मकता से जीवन को पूर्णता देने। प्लान बनाएं प्लान। एक ऐसी योजना जो आपके जीवन की दशा व दिशा बदल दे। जो संभव है सिर्फ रचनात्मकता से।  
                       हर क्षेत्र में रचनात्मकता के हजारों रास्ते खुले इंतजार कर रही है। मनन करें और चल पड़ें अकेले या मिलकर। रोजमर्रा के ढर्रों पर करोड़ों लोग चल रहे हैं। भिखारी से लेकर करोडपति तक। लेकिन किसे है वो रचनात्मकता की अपार संतुष्टि जरा सोचे। 
                         यदि हम अमीर बनने के लिए जी रहे हैं जी जान लगा रहे हैं तो जान लीजिये सचमुच जान लगा रहे हैं। अमीरी भला कहां टिकी है। टिकी है तो हम कहां टिके हैं...इसलिए रचनात्मकता को जीवन बनाएं और जीवन को रचनात्मकता। तो जुट जाये...योजनाओं के क्रियान्यवयन में। एक एक पल में नवीनता भरो क्योंकि हर नवीनता एक रचना है।

WELCOME 2016
नववर्ष की हार्दिक शुभ कामनाएं 
HAPPY NEW YEAR 2016