Showing posts with label Best Collection Of RAMADAN SHAYARI in Hindi Urdu. Show all posts
Showing posts with label Best Collection Of RAMADAN SHAYARI in Hindi Urdu. Show all posts

Saturday, June 18, 2016

Best Collection Of RAMADAN SHAYARI बेस्ट मैसेज कलेक्शन : रोज़ा, रमज़ान पर शायरी संग्रह

Ramadan Sher O Shayari Message in Hindi 


आ गया है माहे रमजाँ फिर इबादत के लिए,
काम कर ले ऐ मुसलमाँ कुछ तो जन्नत के लिए।
एक आयत पढ़ के ले लो तीस पारे का सवाब,
बैठिये हर रोज कुरआँ की तिलावत के लिए।
-- सुखनवर हुसैन

इबादत का शफाअत का तिलावत का महीना है,
महे रमज़ान तो ऐ मोमिनों जन्नत का जीना है।
-- मोहसिन अली सुहैल

माहे रमजाँ है खैरो बरकत का,
ईद लाती है दिन मसर्रत का।
-- मुसलेह

हाल क्या पूछते हो मुफलिस का,
इनका जीना भी कोई जीना है।
जिंदगी भर के रोजादार हैं ये,
इनका रमजान हर महीना है।
-- काविश हैदरी

माहे रमजाँ वक्त से पहले नहीं आता मगर,
घर की हालत देख के बच्चों ने रोज़ा रख लिया।
-- निदा फाजली