Showing posts with label अकबर इलाहाबादी. Show all posts
Showing posts with label अकबर इलाहाबादी. Show all posts

Saturday, June 20, 2015

हिन्दी शायरी SMS : हृदयस्पर्शी शायरी -




















 हृदयस्पर्शी शायरी -
उन्हीं के मतलब की कह रहा हूं, जबान मेरी है बात उनकी
उन्हीं की महफ़िल संवारता हूं, चिराग मेरा है रात उनकी
फ़क़त मेरा हाथ चल रहा है, उन्हीं का मतलब निकल रहा है
उन्हीं का मजमूं, उन्हीं का काग़ज, कलम उन्हीं की, दवात उनकी।
-- अकबर इलाहाबादी

एहसास मर न जाए तो इन्सान के लिए
काफ़ी है एक, राह की ठोकर लगी हुई।
-- 'एहसान' दानिश

सर झुकाने में नमाज़ तो अदा होती है
दिल को झुकाना भी जरूरी है इबादत के लिए।
-- सिराज वारसी

उस शख्स के गम का कोई अंदाजा लगाए
जिसको कभी रोते हुए देखा न किसी ने।
-- वकील 'अख्तर'

शबनम ने रो के जी ज़रा हलका तो कर लिया
ग़म उसका पूछिए जो न आंसू बहा सके।
-- 'सलाम' संदेलवी

हिन्दी शायरी 

Thursday, June 12, 2014

हृदयस्पर्शी शेरो शायरी :-


हृदयस्पर्शी शेरो शायरी :-

कहने को तो शाह सब हैं, महाराज हैं सब।
मालिक दौलत के, मालिके ताज हैं सब।।
लेकिन खोलो तो चश्मे-तहकीक अकबर।
बेबस हैं सब, खुदा के मुहताज हैं सब।।
-- अकबर इलाहाबादी

यूं तो दुनिया में सब आते हैं और जाते हैं।
दुनिया में रहते हैं, पीते और खाते हैं।।
वह ही दरअसल 'शहंशाह' यहां आते हैं।
बदी को छोड़कर जो नेकी को ले जाते हैं।।
-- शहन्शाह

तू ने गुलशन को खुद उजाड़ा है।
अपनी किस्मत को खुद बिगाड़ा है।।
है नतीजा तेरे ही कर्मों का।
कब्र में जिसने तुझको गाडा है।।
-- डॉ. हरदयाल

जो दिल की है, वो बात नहीं होती।
जो दिन न हो, वो रात नहीं होती।।
मिलते तो है अक्सर, जमाने से जोश।
पर अपने आप से मुलाकात नहीं होती।।
-- जोश मलीहाबादी

करते नहीं कुछ तो , काम करना क्या आये।
जीते-जी जान से गुजरना क्या आये।।
रो-रो के मौत मांगने वालों को।
जीना नहीं आ सका तो मरना क्या आये।।
-- फ़िराक गोरखपुरी