Showing posts with label हंसिये हंसाइये. Show all posts
Showing posts with label हंसिये हंसाइये. Show all posts

Monday, August 17, 2015

बेस्ट मजेदार हिन्दी जोक्स - हंसिये और हंसाइये


होम्योपैथिक डॉक्टर - मैं आपको पांच पुड़िया दे रहा हूं। एक पुड़ियां रोज रात को खाना।
मरीज - डॉक्टर साहब, इस बार पतले कागज में दीजियेगा, पिछली बार निगलने में काफी तकलीफ हुई थी।

चिंटू और मिंटू पहली बार विमान से यात्रा करने के लिए विमान में सवार हुए। थोड़ी देर चिंटू खिड़की से बाहर झांका और मिंटू से बोला - यार मिंटू देख, आदमी लोग कैसे चींटियों जैसे दिख रहे हैं।
मिंटू खिसियाकर बोला - अरे ! बेवकूफों जैसी बातें बंद करो। जो तुम देख रहे हो सचमुच की चींटियां है, अभी जहाज उड़ा ही कहां है।

भोला डॉक्टर से - डॉक्टर साहब, मेरी पत्नी के सिर में बहुत दर्द हो रहा, बदन में अकड़न है और आंखें लाल हो गई है।
डॉक्टर - जुबान कैसी है ?
भोला - क्या बताऊं साहब, बहुत ही तेज है।

संतू - लगता है पत्नी को तलाक देना ही पड़ेगा !
मंतू - क्यों, क्या बात है ?
संतू - अब देखो ना,चार महीने हो गए बात ही नहीं कर रही है।
मंतू - एक बार अच्छी तरह फिर सोच ले, ऐसी बीबी हर किसी को नहीं मिलती।