Showing posts with label बेस्ट हृदयस्पर्शी शायरी कलेक्शन. Show all posts
Showing posts with label बेस्ट हृदयस्पर्शी शायरी कलेक्शन. Show all posts

Saturday, October 10, 2015

हृदयस्पर्शी बेस्ट शायरी संग्रह


बेस्ट हृदयस्पर्शी शायरी कलेक्शन-

जब एक रोज जान का जाना जरुर है,
फिर फर्क क्या है आज गई ख्वाह कल गई।
-- सफी लखनवी

खौफ आता है जिनको मरने से,
उनका जीना हराम होता है।
-- मेलाराम 'वफा'

अब तो घबरा के यह कहते हैं कि मर जायेंगे,
मर के भी चैन न पाया तो किधर जाएंगे।
-- जौक

दिल से कहते थे न ऐसी राह चल,
ठोकरें खाकर गिरा, अच्छा हुआ।
-- अशरफ शहाब

फिर भी एहसास से निजात नहीं,
सोचता हूं तो रंज होता है।
-- अख्तर