Showing posts with label नये साल के लिए बेहतरीन हिन्दी शायरी. Show all posts
Showing posts with label नये साल के लिए बेहतरीन हिन्दी शायरी. Show all posts

Wednesday, December 17, 2014

नववर्ष 2017 - नये साल के लिए बेहतरीन हिन्दी शायरी

नववर्ष 2017 - नये साल के लिए बेहतरीन हिन्दी शायरी
NEW YEAR 2017 - BEST HINDI SHAYRI

न जाने कितने सालों बाद वो मिला है मुझे,
है डर यही के वो फिर से जुदा न हो जाए।
-- इब्राहिम अश्क

कई साल हुए मैं तो हंसी भूल चुका हूं,
तुम अब भी मेरे दिल को दुखाना नहीं भूले।
-- सागर आजमी

दुनिया में अब उन्हीं के तई कहिये बादशाह,
जिनके बदन दुरूस्त हैं दिन-रात-सालो-माह।
-- नजीर अकबराबादी

कैसे कह दूं कि नये साल में कुछ बदलूंगा,
मेरे हाथों की लकीरें तो मकड़ जाला है।
-- चिराग़ रूदौल्वी

एक दिन दिल टूटता किस्सा निबट जाता मगर,
उम्र के हर मोड़ पे वो दिन वो साल आता रहा।
-- बालस्वरूप राही