Showing posts with label बेहतरीन शायरी संग्रह. Show all posts
Showing posts with label बेहतरीन शायरी संग्रह. Show all posts

Tuesday, September 15, 2015

बेहतरीन शायरी संग्रह

BEST HINDI SHAYRI COLLECTION -



गुंचों के मुस्कराने पे कहते हैं हंस के फूल,
" अपनी करो ख्याल, हमारी तो कट गई।"
-- शाद

मैं अकेला ही चला था जानिबे-मंजिल मगर
लोग साथ आते गये और कारवां बनता गया।
-- मजरूह

हम आह भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम,
वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता।
-- अकबर इलाहाबादी

मुश्किल नहीं था मौत के गम को भी जीतना,
बाजी मगर हयात की हारे ही चले गये।
-- साजन पेशावरी

चलो अच्छा हुआ काम आ गया दीवानगी अपनी,
वरना हम जमाने भर को समझाने कहां जाते।
-- कतील शिफाई

जब गले मिल के बिछड़ता है किसी से कोई,
मेरे सीने की दबी चोट निखर आती है।
-- नजीर बनारसी