Showing posts with label नये साल के लिए बेहतरीन कोट्स. Show all posts
Showing posts with label नये साल के लिए बेहतरीन कोट्स. Show all posts

Sunday, December 28, 2014

NEW YEAR 2017 - BEST QUOTES IN HINDI - 5 संकल्प 2017 के


नववर्ष 2017 - नये साल के लिए बेहतरीन कोट्स 
NEW YEAR 2017 - BEST QUOTES IN HINDI

-- जोश
जिंदगी के हर पलों को जोश से भरा हुआ रखें। अगर जोश है तो हर मुश्किलों से लड़ा जा सकता है। हर इंसान की व्यक्तिगत सफलता में जोश की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
--उम्मीद
सभी के जीवन का एक उद्देश्य होता है, जिसे पूरा करने के लिए लक्ष्य बनाये जाते हैं। ये लक्ष्य तभी पूरे हो सकते हैं जब हम उम्मीदों से भरे प्रयास करते हैं। जीवन में सफलता उम्मीद के बिना संभव नहीं।
-- जीत
यदि आप सोचते हैं कि आप जीत सकते हैं तो आपकी जीत सुनिश्चित है। मंजिल को पाने के लिए जीतने की कला आनी आवश्यक है।
-- नेतृत्व
सफलता की प्राप्ति के लिए नेतृत्व का गुण होना आवश्यक है। सफल नेतृत्व अपने काम की योजना बनाता है और योजना पर काम करता है।
-- शुक्रिया
सफलता पाने के बाद उन सभी व्यक्तियों के लिए शुक्रिया कहना एक इबादत है, जो हमें ईश्वर के करीब ले जाती है। जीवन के हर पल में अपने परिवारजनों, शुभ चिंतकों, दोस्तों को शुक्रिया कहना न भूलें। यह हमारे साहस को बढ़ाने के साथ ही सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरणा का काम भी करती है।