Showing posts with label रात. Show all posts
Showing posts with label रात. Show all posts

Sunday, September 22, 2013

हिंदी शायरी एस.एम.एस. -


हिंदी शायरी एस.एम.एस. -
Hindi Shayri SMS :-

आज की रात भी गुजरी है मेरी कल की तरह,
हाथ आए न सितारे तेरे आंचल की तरह. 
मैं हूँ एक ख्वाब मगर जागती आँखों का 'अमिर',
आज भी लोग गवां दे न मुझे कल की तरह. 
                                -- अमीर कजलबाश 


Thursday, July 19, 2012

श्रद्धांजली राजेश खन्ना :- जिन्दगी का सफ़र है ये कैसा सफर...



"-- हमारे फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता श्री राजेश खन्ना का कल (18.07.2012) निधन हुआ. हमारी तरफ  से इस श्रेष्ठ अभिनेता को शत शत प्रणाम !!! "


" मौत तू एक कविता है...
मुझसे एक कविता का वादा है... मिलेगी मुझको...
डूबती नब्जों में जब दर्द को नींद आने लगे...
जर्द सा चेहरा लिए चाँद उफक तक पहुचे...
दिन अभी पानी में हो, रात किनारे के करीब...
न अभी अँधेरा हो,न उजाला हो,न रात न दिन...
जिस्म जब खतम हो और रूह को साँस आये...
मुझसे एक कविता का वादा है...मिलेगी मुझको..."


(फिल्म आनन्द में राजेश खन्ना का प्रसिद्ध डायलाग )

Saturday, September 17, 2011

हिन्दी SMS...


"चाँद के बिना अँधेरी रात रह जाती है
साथ कुछ हसीन मुलाकात रह जाती है,
सच है जिंदगी कभी रूकती नहीं
बस वक्त निकल जाता है और याद रह जाती है."

Saturday, September 10, 2011

शायरी SMS :- हर रोज हमें मिलना, हर रोज बिछड़ना है...


"हर रोज हमें मिलना, हर रोज बिछड़ना है,
मैं रात की परछाई , तू सुबह का चेहरा है."
-- बशीर बद्र