Showing posts with label घर. Show all posts
Showing posts with label घर. Show all posts

Tuesday, July 15, 2014

निदा फ़ाजली : शेरो-शायरी


बेनाम सा ये दर्द क्यूं नहीं जाता,
जो बीत गया है वो गुजर क्यूं नहीं जाता।
सब कुछ तो है क्या ढूंढती रहती है निगाहें,
क्या बात है मैं वक्त पे घर क्यूं नहीं जाता।
वो एक ही चेहरा तो नहीं सारे जहां में,
जो दूर है वो दिल से उतर क्यों नहीं जाता।
                         -- निदा फ़ाजली 


Friday, July 26, 2013

हिन्दी साहित्यिक शायरी एस.एम.एस. HINDI SAHITYIK SHAYRI SMS :-



हिन्दी साहित्यिक शायरी एस.एम.एस.
HINDI SAHITYIK SHAYRI SMS :-
 
दालानों की धुप,छतों की शाम कहाँ,
घर से बाहर घर जैसा आराम कहां।
दिनभर सूरज किसका पीछा करता है,
ऱोज पहाड़ी पर जाती है शाम कहां।
                                    --बशीर बद्र
 

Wednesday, June 26, 2013

इमोशनल SMS :-


इमोशनल SMS :-

किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकां आई,
मै घर में सबसे छोटा था, मेरे हिस्से में मां आई .

                                         -- मुनव्वर राना