Showing posts with label पर्व विशेष. Show all posts
Showing posts with label पर्व विशेष. Show all posts

Wednesday, December 21, 2016

क्रिसमस (25 दिसंबर) के अवसर पर Cristmas Day Celebration (25 December)

क्रिसमस (25 दिसंबर) के अवसर पर बेस्ट मैसेज 
Cristmas Day Celebration (25 December) Best Message



क्रिसमस, कैरल्स,सांता क्लॉज़

क्रिसमस का उल्लास इसे मनाने वालों के चेहरे पर तो झलकता ही है, साथ ही उतना ही उत्साह इस पवित्र धार्मिक पर्व को मनाने के तौर-तरीकों में नजर आता है। घरों की आकर्षक सजावट, क्रिसमस ट्री और रोशनी में जगमगाता सितारा, जो कि सभी को प्रभु ईसा मसीह के उपदेशों पर चलने की प्रेरणा देती है। क्रिसमस की पूर्व रात्रि यानी 24 दिसंबर को रात साढ़े दस बजे से चर्च में विशेष प्रार्थना व कैरल्स का आयोजन होने लगता है। फिर क्रिसमस मास (विशेष प्रार्थना) व मिडनाइट मास होता है। इसके बाद चर्च के फादर श्रद्धालुओं को प्रसाद देते हैं। प्रार्थना सभा के बाद सभी एक दूसरे को बधाईयां देते हैं। दूसरे दिन सुबह लोग अपने रिश्तेदारों, परिचितों को क्रिसमस केक व मिठाइयां खिलाते हैं। उपहारों का आदान-प्रदान होता है। आतिशबाजी की जाती है और बच्चों को सांता क्लॉज़ ढ़ेर सारे उपहार बांटते हैं।