Showing posts with label दिल. Show all posts
Showing posts with label दिल. Show all posts

Saturday, October 10, 2015

हृदयस्पर्शी बेस्ट शायरी संग्रह


बेस्ट हृदयस्पर्शी शायरी कलेक्शन-

जब एक रोज जान का जाना जरुर है,
फिर फर्क क्या है आज गई ख्वाह कल गई।
-- सफी लखनवी

खौफ आता है जिनको मरने से,
उनका जीना हराम होता है।
-- मेलाराम 'वफा'

अब तो घबरा के यह कहते हैं कि मर जायेंगे,
मर के भी चैन न पाया तो किधर जाएंगे।
-- जौक

दिल से कहते थे न ऐसी राह चल,
ठोकरें खाकर गिरा, अच्छा हुआ।
-- अशरफ शहाब

फिर भी एहसास से निजात नहीं,
सोचता हूं तो रंज होता है।
-- अख्तर

Tuesday, July 15, 2014

निदा फ़ाजली : शेरो-शायरी


बेनाम सा ये दर्द क्यूं नहीं जाता,
जो बीत गया है वो गुजर क्यूं नहीं जाता।
सब कुछ तो है क्या ढूंढती रहती है निगाहें,
क्या बात है मैं वक्त पे घर क्यूं नहीं जाता।
वो एक ही चेहरा तो नहीं सारे जहां में,
जो दूर है वो दिल से उतर क्यों नहीं जाता।
                         -- निदा फ़ाजली 


Friday, August 16, 2013

दिल्लगी पर बेहतरीन हिन्दी एस.एम.एस. :- Best Hindi SMS on DILLGI :-


दिल्लगी पर बेहतरीन हिन्दी एस.एम.एस. :-
Best Hindi SMS on DILLGI :-

अच्छी नहीं होती है गरीबों से दिल्लगी,
टूटा कहीं जो दिल तो बनाया न जायेगा।
                           -- शकील बदायूनी 

ACHCHHI NHI HOTI HAI GRIBON SE DILLGI,
TUTA KHIN JO DIL TO BNAYA N JAYEGA.
                                 -- SHKIL BDAYUNI


Monday, June 25, 2012

हिंदी शायरी एस.एम.एस HINDI SHAYRI SMS :-



हिंदी शायरी  एस.एम.एस :-
-------------------------------
रोशनी देकर डूब जाना कोई सूरज से सीखे,
दिल देकर दर्द लेने की अदा कोई हमसे सीखे.