Thursday, August 25, 2016

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी चुनिंदा शुभकामना मैसेज -

SHRI KRISHNA JANMASHTAMI BEST SELECTED MESSAGE -

जिसने चुराके माखन खाया,
बंसी बजाके जग को नचाया,
कृष्ण जन्म की ख़ुशी मनाएं,
प्रेम कर्म का जग को पाठ सिखाया…
आपको भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाए.
जय श्री राधे कृष्णा.

कृष्ण की महिमा, कृष्ण का प्यार,
कृष्ण में श्रद्धा, कृष्ण से संसार,
मुबारक हो सब को जन्माष्टमी का त्यौहार।

गोपाल सहारा तेरा है,
नंदलाल सहारा तेरा है,
तू मेरा है मैं तेरा हूँ,
मेरा और सहारा कोई नहीं,
तू माखन चुराने वाला है,
तू चित को चुराने वाला है,
तू गाय चराने वाला है,
तू बंसी बजाने वाला है,
ओ मेरे मुरारी तू रास रचाने वाला है।

कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई!

माखन चोर नंद किशोर,
बाँधी जिसने प्रीत की डोर,
हरे कृष्ण, हरे मुरारी,
पूजा करे इनकी दुनिया सारी,
आओ राधे-राधे हम सब गयें;
मिल कर सब हम जश्न मनायें।

कृष्ण जन्माष्टमी की सभी को हार्दिक शुभ कामनायें!

नंद के घर आनंद भयो - जय कन्हैया लाल की

भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्मोत्सव के पुनीत पर्व जन्माष्टमी की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं...

Saturday, August 6, 2016

Friendship Day Quotes in Hindi (Share your Friends) फ्रेंडशिप डे बेस्ट मैसेज कलेक्शन हिन्दी में


Friendship Day Quotes in Hindi (Share your Friends)
फ्रेंडशिप डे बेस्ट मैसेज कलेक्शन हिन्दी में ( फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को भेजे ये बेहतरीन मैसेज)

-- कभी अपने दोस्त की सच्चाई का इम्तिहान न लो,
क्या पता उस वक़्त वो मजबूर हो और तुम एक अच्छा दोस्त खो दो.

-- दोस्ती हर चहरे की मीठी मुस्कान होती है,
दोस्ती ही सुख दुख की पहचान होती है।
     *нαρρу fяιєи∂ѕнιρѕ ∂αу*

-- रूठ भी गऐ हम तो दिल पर मत लेना,
क्योकि दोस्ती जरा सी नादान होती है...!!

--सफ़र दोस्ती का यूँ ही चलता रहे.,
सूरज चाहे हर शाम ढलता रहे,
ना ढलेगी अपनी दोस्ती की सुबह,
चाहे हर रिश्ता बदलता रहे...।
HappY FriendShip DaY 

-- सुदामा ने कृष्ण से पुछा “दोस्ती” का असली मतलब क्या है ? कृष्ण ने हंसकर कहा जहाँ “मतलब” होता है, वहाँ दोस्ती कहाँ होती है !
मित्र दिवस की सभी दोस्तों को बधाई हो ....

-- दोस्ती हर चहरे की मीठी मुस्कान होती है,
दोस्ती ही सुख दुख की पहचान होती है,
रूठ भी गऐ हम तो दिल पर मत लेना,
क्योकि दोस्ती जरा सी नादान होती है...।
मेरे प्रिय मित्र को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं।

-- खुदा ने दोस्त को दोस्त से मिलाया,
दोस्तों के लिए दोस्ती का रिश्ता बनाया,
फिर खुदा ने फरमाया,
दोस्ती रहेगी उसकी कायम, जिसने दोस्ती को दिल से निभाया.
HAPPY FRIENDSHIP DAY

Saturday, July 9, 2016

बारिश विशेष : शेरो शायरी,हिन्दी/उर्दू कहकशां - बारिश, बरसात,घटा,मौसम

Best Message collection of Barish, Barsat, Ghata, Mausam in Hindi Shayari 

छत जमींदोज थी काई दरों-दीवार पे थी,
अबके घर लौट के जब आया मैं, बरसात के बाद।
-- स्व. रजा हैदरी


दूर तक छाए थे बादल पर कहीं साया न था,
इस तरह बरसात का मौसम कभी आया न था।
-- क़तील शिफ़ाई


किसने भीगी हुई जुल्फों से ये झटका पानी,
झूम के आई घटा टूट के बरसा पानी।
-- आरज़ू लखनवी


बारिश में किस क़दर है तपिश वो बताएंगे,
तनहाइयों में जिनके बदन आग हो गए।
-- राहत सईद अख़्तर


Saturday, June 18, 2016

Best Collection Of RAMADAN SHAYARI बेस्ट मैसेज कलेक्शन : रोज़ा, रमज़ान पर शायरी संग्रह

Ramadan Sher O Shayari Message in Hindi 


आ गया है माहे रमजाँ फिर इबादत के लिए,
काम कर ले ऐ मुसलमाँ कुछ तो जन्नत के लिए।
एक आयत पढ़ के ले लो तीस पारे का सवाब,
बैठिये हर रोज कुरआँ की तिलावत के लिए।
-- सुखनवर हुसैन

इबादत का शफाअत का तिलावत का महीना है,
महे रमज़ान तो ऐ मोमिनों जन्नत का जीना है।
-- मोहसिन अली सुहैल

माहे रमजाँ है खैरो बरकत का,
ईद लाती है दिन मसर्रत का।
-- मुसलेह

हाल क्या पूछते हो मुफलिस का,
इनका जीना भी कोई जीना है।
जिंदगी भर के रोजादार हैं ये,
इनका रमजान हर महीना है।
-- काविश हैदरी

माहे रमजाँ वक्त से पहले नहीं आता मगर,
घर की हालत देख के बच्चों ने रोज़ा रख लिया।
-- निदा फाजली

Friday, May 20, 2016

बुद्ध पूर्णिमा : भगवान बुद्ध के प्रेरक प्रसंग Buddh Purnima : Bhagwan Buddh Quotes in Hindi

Buddh Purnima : Bhagwan Buddh Quotes in Hindi
 
निर्वाण सबसे बड़ा सुख है

एक नगर में बुद्ध पहुंचे तो एक गरीब आदमी की भी उनका उपदेश सुनने की इच्छा हुई। पर उसका एक बैल कहीं चला गया। भूखे-प्यासे उसे खोजते-खोजते दोपहर हो गई। बैल मिलने के बाद वह वैसे ही बुद्ध के दर्शन को चला गया और उपदेश देने का निवेदन किया, लेकिन बुद्ध ने पहले भोजन बुलवाया। आग्रहपूर्वक उसे भोजन कराया। फिर उपदेश की दो बातें कहीं, जिन्हें सुनकर वह उच्च गति में पहुंच गया। भगवान द्वारा किसी को भोजन कराने की बात अनोखी थी। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यह बात भिक्षुओं में चर्चा का विषय बन गई। भगवान से पूछा तो बोले, ' भूखे पेट धर्म नहीं समझा जा सकता।' फिर यह सूत्र कहा - ' भूख सबसे बड़ा रोग है, संस्कार (कर्म का असर) सबसे बड़ा दुःख है। जो यह यथार्थ जानता है, वही जानता है कि निर्वाण सबसे बड़ा सुख है।

Saturday, May 7, 2016

मातृ दिवस (मदर्स डे) बेस्ट हिन्दी मैसेज Mothers Day Best Hindi Message

मातृ दिवस (मदर्स डे) बेस्ट हिन्दी मैसेज 
Mothers Day Best Hindi Message 


मां पर कही मुनव्वर राना की बेहतरीन शायरी -

मैंने रोते हुए पोंछे थे किसी दिन आँसू
मुद्दतों माँ ने नहीं धोया दुपट्टा अपना

लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती
बस एक माँ है जो मुझसे ख़फ़ा नहीं होती 

जब तक रहा हूँ धूप में चादर बना रहा
मैं अपनी माँ का आखिरी ज़ेवर बना रहा 

किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकाँ आई
मैं घर में सब से छोटा था मेरे हिस्से में माँ आई 

मेरी ख़्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊँ
माँ से इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊँ 

अभी ज़िन्दा है माँ मेरी मुझे कु्छ भी नहीं होगा
मैं जब घर से निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है

माँ के आगे यूँ कभी खुल कर नहीं रोना
जहाँ बुनियाद हो इतनी नमी अच्छी नहीं होती

दुआएँ माँ की पहुँचाने को मीलों मील जाती हैं
कि जब परदेस जाने के लिए बेटा निकलता है

Sunday, March 20, 2016

होली मैसेज : होली के रस-रंग Best HOLI Message Collection in Hindi

Holi Messages in Hindi
Best HOLI Message Collection in Hindi
 
ऋतु फागुन की नियरानी हो,
कोई पिया से मिला दे,
खेलत फाग अंग नहीं मोरे,
सतगुरु से लिपटानी हो।
-- कबीर

पिउ संजोग भई जीवन वारी,
भौर पुहुप संग करहिं धमारी।
होइ फाग गली चांचरी जोरी,
विरह जराई दीन जस होरी।
-- जायसी

इसी तरह ब्रज की होली में खूब
मस्ती, खूब रंगरलियां हैं।
जिधर को देखो उधर मच रही
रंगरलियां तमाम ब्रज की पारियों
से भर रही गलियां।
-- बिहारी

मियां तू हमसे न रख कुछ ग़ुबार होली में
कि रुठे मिलते हैं आपस में यार होली में
मची है रंग की कैसी बहार होली में
हुआ है ज़ोरे-चमन आशकार होली में
-- नज़ीर अकबराबादी


Friday, March 4, 2016

बेहतरीन हृदयस्पर्शी शेरो-शायरी : गली, कूचा

बेहतरीन हृदयस्पर्शी शेरो-शायरी : गली, कूचा
BEST HINDI SHAYRI COLLECTION  

मैं ख़ुद भी एहतियातन इस गली से कम गुजरता हूं,
कोई मासूम क्यों मेरे लिए बदनाम हो जाए।
-- बशीर बद्र
निकलना ख़ुल्द से आदम का सुनते आए थे लेकिन,
बड़े बे आबरु होकर तेरे कूचे से हम निकले।
-- ग़ालिब
कूचे को तेरे छोड़कर जोगी ही बन जाएं मगर,
जंगल तेरे, पर्वत तेरे, बस्ती तेरी, सहरा तेरा।
-- इब्ने इंशा
उनकी गली में जिस दम पहुंचा मेरा जनाजा,
हसरत से देखते थे पर्दा उठा उठा के
-- ज़ाकिर देहलवी
हां वो नहीं ख़ुदा परस्त जाओ वो बेवफ़ा सही,
जिसको हो दीनो-दिल अज़ीज़ उसकी गली में जाएं क्यों।
-- ग़ालिब
जब मैं चलता हूं तेरे कूचे से कतरा के कभी,
दिल मुझे फेरके कहता है उधर को चलिए
-- मीर हसन


Sunday, February 28, 2016

मजेदार चुटकुले Best Jokes in Hindi

मजेदार चुटकुले Best Jokes in Hindi 


-- नानू (मम्मी से) - मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा है।
मम्मी - कुछ खाओगे नहीं, दिन भर खाली पेट रहोगे तो दर्द तो होगा ही।
नानू (प्यार से) - मम्मी तो आपके सिर में हमेशा दर्द क्यों होते रहता है।
-- कालू (पापा से) - पापा, हम जो भाषा बोलते हैं उसे मातृभाषा क्यों कहते हैं ?
पापा - बेटा, पिता को बोलने का मौका ही कहां मिलता है ?
-- एक पागल खाने में पांच पागल लाइन से बैठे थे और एक कागज को बार-बार एक- दूसरे को दे रहे थे।
दूर खड़ा एक व्यक्ति पागलों की इस हरकत को बड़े आश्चर्य से देख रहा था, आख़िरकार उससे रहा नहीं गया। वह सीधे डॉक्टर के पास गया और उससे बोला - क्या आपने पागलों के इलाज की कोई नई थैरेपी खोज निकाली है।
डॉक्टर ने बताया - जी नहीं। ये पांचों पहले सरकारी नौकरी में थे और अभी भी समझ रहे है कि फाइल एक-दूसरे को लौटा रहे हैं।
-- मौजू अपने दोस्त से मिलने अस्पताल गया। दोस्त के सिर पर गूमड़ देखकर मौजू ने दोस्त से पूछा - तुम्हारे सिर पर यह गूमड़ कैसा ?
दोस्त - मेरे गले का ऑपरेशन हुआ है !
मौजू (आश्चर्य से) - गले के ऑपरेशन का इस गूमड़ से क्या संबंध !
डॉक्टर के पास बेहोश करने की दवा खत्म हो गई थी, दोस्त ने आह भरते हुए कहा।
-- रोलू (दुकानदार से) - भैया, काले रंग का बल्ब देना।
दुकानदार (आश्चर्य से) - इसे कहां लगाओगे ?
रोलू - जी, दिन के वक्त अंधेरा करके सोना है !

Monday, February 8, 2016

वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) : बेस्ट मैसेज कलेक्शन

VALENTINE DAY (14 FEBRUARY) : BEST MESSAGE COLLECTION

बस गई है मेरे एहसास में ये कैसी महक,
कोई खुशबू मैं लगाऊँ तेरी खुशबू महके।
-- बशीर बद्र

लम्हे-लम्हे में बसी है तेरी यादों की महक,
आज की रात तो खुशबू का सफर लगती है।
-- जाँ निसार अख्तर 

हमने देखी है उन आँखों की महकती खुगशबू,
हाथ से छू के इसे रिश्तों का इल्जाम न दो।
-- गुलज़ार

मेरी रातें तेरी खुशबू से बसी रहती है,
तू कहीं भी हो तेरे फूल से आरिज की कसम।
तेरी पलकें मेरी आँखों पे झुकी रहती हैं,
तेरे हाथों की हरारत तेरी सांसों की महक।
-- साहिर लुधियानवी

अब तक मैंने ख़्वाब जो देखे उन ख्वाबों की चाहत है तू,
लगता है क्यूं ऐसा मुझको दिल की पहली हसरत है तू।
-- फैज

चाहत नहीं छिपेगी इसे लाख छिपाओ,
खुशबू पे किसी फूल का पहरा नहीं होता।
-- डॉ. बशीर बद्र


Tuesday, January 12, 2016

12 जनवरी : राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती -


SWAMI VIVEKANAND JAYANTI -
राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती : 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद (12 जनवरी 1863 - 4 जुलाई 1902) के महान विचार -

-- सबसे बड़ी हानि अपने आत्मविश्वास को खोना है।
-- भाग्य बहादुर और कर्मठ व्यक्ति का ही साथ देता है।
-- उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक की तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।
-- एक अच्छे चरित्र का निर्माण हजारों बार ठोकर खाने के बाद ही होता है।
-- जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी।
-- सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना।
-- जीवन का रहस्य भोग में नहीं, अनुभव के द्वारा शिक्षा प्राप्ति में है।
-- लगातार पवित्र विचार करते रहें, संस्कारों को दबाने के लिए एकमात्र समाधान यही है।
-- संभव की सीमा जानने का केवल एक ही तरीका है
-- जीवन में ज्यादा रिश्ते होना जरूरी नहीं है, पर जो रिश्ते हैं उनमें जीवन होना जरूरी है।

Tuesday, December 29, 2015

नववर्ष 2017 : बेस्ट नया साल हिन्दी मैसेज कलेक्शन BEST NEW YEAR MESSAGE COLLECTION -


नववर्ष 2017 : मैसेज संग्रह
नया साल 2017 : बेस्ट हिन्दी मैसेज कलेक्शन हैप्पी न्यू ईयर 2017 : बेस्ट एस.एम.एस. इन हिन्दीHAPPY NEW YEAR 2017 : BEST HINDI SMS MESSAGEHAPPY NEW YEAR 2017 WISHES - 

HAPPY NEW YEAR 2017 QUOTES - 
HAPPY NEW YEAR 2017 IMAGES (PICTURES) - 
NAV VARSH 2017 MESSAGE - 
NYA SAL 2017 BEST SMS COLLECTION IN HINDI -






Wednesday, December 23, 2015

नववर्ष 2017 : नया साल 2017 बेस्ट मैसेज, कोट्स एवं फोटो कलेक्शन -


नववर्ष 2017 : मैसेज संग्रह
नया साल 2017 : बेस्ट हिन्दी मैसेज कलेक्शन हैप्पी न्यू ईयर 2017 : बेस्ट एस.एम.एस. इन हिन्दी
HAPPY NEW YEAR 2017 : BEST HINDI SMS MESSAGE
HAPPY NEW YEAR 2017 WISHES - 

HAPPY NEW YEAR 2017 QUOTES - 
HAPPY NEW YEAR 2017 IMAGES (PICTURES) - 
NAV VARSH 2017 MESSAGE - 
NYA SAL 2017 BEST SMS COLLECTION IN HINDI -



" नववर्ष 2017 की अशेष मंगल कामनाएं "

" नये साल 2017 की हार्दिक शुभ कामनाएं "

" कलियाँ चटकी नव सुमन खिले
द्वार द्वार नव दीप जले
नव वर्ष की नव बेला में
उम्मीदों का उत्कर्ष मिले। "

" KALIYAN CHTKI
NAV SUMAN KHILE,
DWAR-DWAR
NAV DEEP JALE,
NAV VARSH KI
NAV BELA ME,
UMMIDON KA
UTAKARSH MILE."

" स्वागतम् नववर्ष
मन आंगन नव हर्ष
क्षण क्षण नव संघर्ष
संग उमंग नव विमर्श
पा जीवन उत्कर्ष।"

" SWAGTAM NAV VARSH,
MAN AANGAN NAV HARSH,
KSHAN KSHAN NAV SANGHARSH,
SANG UMANG NAV VIMARSH,
PA JEEVAN UTAKARSH."

" नववर्ष में हर चेहरे पर
फूलों सा मुस्कान खिले
नववर्ष में हर जीवन को
सुख- शांति की खान मिले।"

" NAV VARSH ME HR CHEHRE PR
FULON SA MUSKAN KHILE,
NAV VARSH ME HAR JEEWAN KO
SUKH-SHANTI KI KHAN MILE."

Monday, December 21, 2015

क्रिसमस डे (25 दिसम्बर) : बेस्ट मैसेज कलेक्शन


CHRISTMAS BEST MESSAGE COLLECTION - 
क्रिसमस डे (25 दिसम्बर) : बेस्ट मैसेज कलेक्शन -


Happy Merry Christmas.

आया क्रिसमस छाया क्रिसमस
तन-मन उमंग भर लाया क्रिसमस,
प्रभु यीशु का पावन प्रेम संदेश
जन-जन तक पहुंचाया क्रिसमस।

क्रिसमस की हार्दिक शुभ कामनाएं।



 

Monday, December 14, 2015

GURU GHASIDAS JAYANTI (18 DECEMBER) - BEST MESSAGE COLLECTION


गुरु घासीदास जयंती (18 दिसंबर) बेस्ट मैसेज कलेक्शन -

GURU GHASIDAS JAYANTI (18 DECEMBER) - BEST MESSAGE COLLECTION -


गुरु घासीदास जयंती की हार्दिक शुभ कामनाएं।

गुरु घासीदास का संदेश -
- सत्य में विश्वास और सत्य के मार्ग का अनुसरण
-- धैर्य व साहस के साथ निडरता
-- कार्य के प्रति लगन
-- दया, क्षमा करुणा का जीवन में आचरण
-- कर्म - कर्मयोग में विश्वास
-- सरलता - जीवन की सरलता और शिष्टता.

Sunday, November 22, 2015

मजेदार चुटकुले : BEST JOKE COLLECTION -


मजेदार चुटकुले -
     हंसगुल्ले -




-- एक सुंदर महिला शॉपिंग मॉल के सामने खड़ी अपने पति का इंतजार कर रही थी, तभी एक मनचला लड़का आया और कहने लगा - ' मैम, क्या आप अकेली हैं?'
हाजिर जवाबी महिला तुरंत बोली - नहीं भैया, आपके जीजा जी भी साथ है।

-- ढोलू - यार भोलू, क्या तुम बता सकते हो दुनिया में कितने देश हैं ?
भोलू - अरे यार इतना भी नहीं जानते ! दुनिया में एक ही देश है जिसका नाम है भारत, बाकि सब तो विदेश है।

-- खाल सिंह तेजी से कार चलाते हुए नो एंट्री में घुस गया।
पुलिसवाला (गुस्से से) - ओए, आंख कमजोर है क्या, सामने ' नो एंट्री'  का बोर्ड लगा है दिखाई नहीं देता !
खाल सिंह - माफ़ी चाहता हूं सर, दरअसल मैं समझा फिल्म का पोस्टर लगा है !

-- मास्टर जी - राजू स्कूल आने में देरी क्यों हुई ?
राजू - मास्टर जी, मम्मी-पापा लड़ाई कर रहे थे।
मास्टर जी - तो तुम्हें देरी क्यों हुई ?
राजू - बात ऐसी है मास्टर जी मेरा एक जूता मम्मी के पास था और दूसरा पापा के हाथ में...!!



Wednesday, November 11, 2015

दीपावली 2015 :- बेस्ट हिन्दी मैसेज


Deepawali 2015 - BEST DIWALI WISHES HINDI MESSAGE-


कह दो "अंधेरों से "घर कहीं और बना लें,
"मेरे मुल्क में "रौशनी का "सैलाब आया है.
*  दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ आपको ओर आपके परिवार को  *

"नफरतों को जलाओ, मोहब्बत की रौशनी होगी,
इंसान तो जब भी जले हैं, राख ही हुयें हैं..!!"
आपके एवं आपके परिवार के लिए दीपावली का ये पर्व ढेरो खुशियां लेकर आये, इसी मंगलकामना के साथ आपको दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनायें!!

"घर को दीपक मिले, आकाश को महताब मिले,
इस दिवाली पे इन आखोँ को, तेरा ख्वाब मिले."
दीपोत्सव की अशेष मंगल कामनाएं।

         
ॐ दीपावलीयं प्रददातु नित्यम्
आयुष्यमारोग्यधनानि विद्याः
सन्मित्रतां योग्यवतां च संगं
भक्तिं च वृद्धेषु च दैवभाषाम्
दीपावली पर्वदिनस्य शुभकामनाए:!


दीपावली के इस शुभ अवसर पर आप सभी के  घर में माँ लक्ष्मी का वास हो, धन की पूरी बरसात हो, संकटों का पूर्ण नाश हो हर दिल पर आपका राज हो,
और कामयाबी का सिर पर ताज हो...
सपरिवार आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें!

Wish you all very very Happy,colorfull and lightfull Deepawali.
यह रोशनी का त्यौहार आपके ओर आपके परिवार के लिए सुख सम्रद्धि ओर वैभव लेकर आये।। माँ लक्ष्मी का सदैव घर मे वास रहे ऐसी कामना के साथ दीपोत्सव के त्यौहार की बहुत बहुत शुभकामनाये।।
शुभ दीपावली

"अंधेरो से कह दो कही और घर बनाये,
हमारे मुल्क में उजालो की बहुत ज़रूरत है।"
आइये एक दीया जलाये एकता के नाम। पटाखों के लिए तो बहुत पैसे खर्च करते है। आइये उन पैसो से आज किसी गरीब की दीवाली मनाये।

Wishing you and your family, health, success and a journey towards the never ending light.
May this festival fill your mind with peace and tranquility!
Have a Happy and Safe Diwali!! ‪
                  
       सुख, शान्ति एवम समृध्दि की    
                  मंगलमयी
            कामनाओं के साथ
     आप एवं  आप के परिजनो
                       को
         .....दीपावली.....
                      की
        " हार्दिक " शुभकामनाएं।

Wednesday, October 21, 2015

पर्व विशेष : विजयादशमी (दशहरा) 2015- अमरवाणी


र्व विशेष : विजयादशमी (दशहरा) - मर्यादा और शक्ति का प्रेरक पर्व


-- मंगल शक्ति के अधिष्ठाता राम जैसे पराक्रमशील और धीर हैं वैसा ही उनका शील भी है।
                             
-- रामचन्द्र शुक्ल

-- लोक के विरोध में खड़ा होने वाला व्यक्ति रावण है, परंतु जो लोक में रम कर जल बने बह जाए, वायु बने और सब को शीतल करे, वही राम है।
                             
-- लक्ष्मी नारायण मिश्र

-- गृहाश्रम भारतीय समाज की भित्ति है और रामायण उसका महाकाव्य।
                           
-- रवींद्र नाथ टैगोर

-- संपूर्ण गुणों से युक्त श्री राम गम्भीरता में समुद्र और धैर्य में हिमालय के समान हैं। वे धैर्य के मूर्तरूप हैं।
                             
-- महर्षि वाल्मीकि

-- रामायण के चरित्रों ने संपूर्ण भारतीय जीवन को हजारों वर्षों से मंत्रमुग्ध सा कर रखा है। संसार के किसी अन्य महाकाव्य के पात्र इस तरह लोक जीवन में घुले-मिले नहीं दिखाई देते हैं।
                             
-- विनोबा भावे


Saturday, October 10, 2015

हृदयस्पर्शी बेस्ट शायरी संग्रह


बेस्ट हृदयस्पर्शी शायरी कलेक्शन-

जब एक रोज जान का जाना जरुर है,
फिर फर्क क्या है आज गई ख्वाह कल गई।
-- सफी लखनवी

खौफ आता है जिनको मरने से,
उनका जीना हराम होता है।
-- मेलाराम 'वफा'

अब तो घबरा के यह कहते हैं कि मर जायेंगे,
मर के भी चैन न पाया तो किधर जाएंगे।
-- जौक

दिल से कहते थे न ऐसी राह चल,
ठोकरें खाकर गिरा, अच्छा हुआ।
-- अशरफ शहाब

फिर भी एहसास से निजात नहीं,
सोचता हूं तो रंज होता है।
-- अख्तर

Thursday, October 1, 2015

गाँधी जयंती विशेष -


गांधी जयंती विशेष -
GANDHI JAYANTI QUOTES MESSAGE (2 OCTOBER) -


" श्रम के बगैर संपदा
आत्मा के बगैर आनंद
मानवता के बगैर विज्ञान
चरित्र के बगैर ज्ञान
सिद्धांतों के बगैर राजनीति
नैतिकता के बगैर व्यापार
और
त्याग-बलिदान के बगैर पूजा-अर्चना
ये सात सबसे जघन्य पाप है..."
                  -- महात्मा गाँधी