Wednesday, December 31, 2014

नववर्ष पर एक कविता : नर हो न निराश करो मन को...


नववर्ष पर " मैथिलीशरण गुप्त जी" की कविता -

नर हो न निराश करो मन को।
कुछ काम करो कुछ काम करो,
जग में रहकर निज नाम करो,
यह जन्म हुआ किस अर्थ अहो!
समझो जिसमें यह यह व्यर्थ न हो।
कुछ तो उपयुक्त करो तन को,
नर हो न निराश करो मन को।

सम्भलो कि सुयोग न जाय चला,
कब व्यर्थ हुआ सदुपाय भला!
समझो जग को न निरा सपना,
पथ आप प्रशस्थ करो अपना।
अखिलेश्वर है अवलम्बन को,
नर हो न निराश करो मन को।

जब प्राप्त तुम्हें सब तत्व यहां,
फिर जा सकता वह सत्व कहां।
तुम स्वत्व सुधा रस पान करो,
उठकर अमरत्व विधान करो।
दवरूप रहो भव कानन को,
नर हो न निराश करो मन को।

निज गौरव का नित ज्ञान रहे,
हम भी कुछ हैं यह ध्यान रहे।
सब जाय अभी पर मान रहे,
मरणोत्तर गुंजित गान रहे।
कुछ हो न तजो निज साधन को,
नर हो न निराश करो मन को।


Sunday, December 28, 2014

NEW YEAR 2017 - BEST QUOTES IN HINDI - 5 संकल्प 2017 के


नववर्ष 2017 - नये साल के लिए बेहतरीन कोट्स 
NEW YEAR 2017 - BEST QUOTES IN HINDI

-- जोश
जिंदगी के हर पलों को जोश से भरा हुआ रखें। अगर जोश है तो हर मुश्किलों से लड़ा जा सकता है। हर इंसान की व्यक्तिगत सफलता में जोश की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
--उम्मीद
सभी के जीवन का एक उद्देश्य होता है, जिसे पूरा करने के लिए लक्ष्य बनाये जाते हैं। ये लक्ष्य तभी पूरे हो सकते हैं जब हम उम्मीदों से भरे प्रयास करते हैं। जीवन में सफलता उम्मीद के बिना संभव नहीं।
-- जीत
यदि आप सोचते हैं कि आप जीत सकते हैं तो आपकी जीत सुनिश्चित है। मंजिल को पाने के लिए जीतने की कला आनी आवश्यक है।
-- नेतृत्व
सफलता की प्राप्ति के लिए नेतृत्व का गुण होना आवश्यक है। सफल नेतृत्व अपने काम की योजना बनाता है और योजना पर काम करता है।
-- शुक्रिया
सफलता पाने के बाद उन सभी व्यक्तियों के लिए शुक्रिया कहना एक इबादत है, जो हमें ईश्वर के करीब ले जाती है। जीवन के हर पल में अपने परिवारजनों, शुभ चिंतकों, दोस्तों को शुक्रिया कहना न भूलें। यह हमारे साहस को बढ़ाने के साथ ही सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरणा का काम भी करती है।

Tuesday, December 23, 2014

Christmas Day 2015 SMS :


क्रिसमस डे 2015 SMS
LATEST NEW क्रिसमस SMS Christmas 2015 Message -

आया क्रिसमस का त्यौहार
घर-घर लाया ख़ुशी अपार,
सांता बांटे नये उपहार
शुभ कामनाएं करें स्वीकार।

MERRY CHRISTMAS

क्रिसमस की शुभकामनायें

25 दिसंबर क्रिसमस डे
शुभकामनाएं दे और ले,
बोलो मैरी क्रिसमस
खुशियां लाये क्रिसमस डे।

क्रिसमस के पावन पर्व पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक मंगल कामनाएं।

Wednesday, December 17, 2014

नववर्ष 2017 - नये साल के लिए बेहतरीन हिन्दी शायरी












नववर्ष 2017 - नये साल के लिए बेहतरीन हिन्दी शायरी
NEW YEAR 2017 - BEST HINDI SHAYRI

न जाने कितने सालों बाद वो मिला है मुझे,
है डर यही के वो फिर से जुदा न हो जाए।
-- इब्राहिम अश्क

कई साल हुए मैं तो हंसी भूल चुका हूं,
तुम अब भी मेरे दिल को दुखाना नहीं भूले।
-- सागर आजमी

दुनिया में अब उन्हीं के तई कहिये बादशाह,
जिनके बदन दुरूस्त हैं दिन-रात-सालो-माह।
-- नजीर अकबराबादी

कैसे कह दूं कि नये साल में कुछ बदलूंगा,
मेरे हाथों की लकीरें तो मकड़ जाला है।
-- चिराग़ रूदौल्वी

एक दिन दिल टूटता किस्सा निबट जाता मगर,
उम्र के हर मोड़ पे वो दिन वो साल आता रहा।
-- बालस्वरूप राही

Tuesday, December 16, 2014

नववर्ष 2015 - BEST HINDI MESSAGE FOR NEW YEAR


नववर्ष 2015 - बेस्ट हिन्दी SMS
BEST HINDI MESSAGE FOR NEW YEAR

नवबेला आई नववर्ष की
नव संदेशा लाई नवहर्ष की,
भूल विगत में क्या खोया
नवसंकल्प कर नव उत्कर्ष की।

बेशकीमती मिले जो पल हैं
खो न जाए अनमोल ये मोती,
अंतरमन में राग छेड़ दे
नव उमंग और नव विमर्श की।

दुर्भावों की आग बुझा ले
मन में प्रेम के सुमन खिला ले,
कर स्थापना जग- जीवन में
नव विहान- नव आदर्श की।

नववर्ष की अशेष मंगल कामनाएं... HAPPY NEW YEAR 2015


Sunday, December 14, 2014

नववर्ष 2016 : नववर्ष मैसेज


नववर्ष 2016 : नववर्ष मैसेज 

दोस्तों,              
                         नववर्ष के आगमन में चंद दिन शेष है। 2014 जो खोया भूल जाएं,  जो पाया? क्या संतुष्ट हैं ? यदि हाँ तो आगे न पढ़े। यदि नहीं तो अभी से जुट जाएं विशुद्ध नवीनता और रचनात्मकता से जीवन को पूर्णता देने। प्लान बनाएं प्लान। एक ऐसी योजना जो आपके जीवन की दशा व दिशा बदल दे। जो संभव है सिर्फ रचनात्मकता से।  
                       हर क्षेत्र में रचनात्मकता के हजारों रास्ते खुले इंतजार कर रही है। मनन करें और चल पड़ें अकेले या मिलकर। रोजमर्रा के ढर्रों पर करोड़ों लोग चल रहे हैं। भिखारी से लेकर करोडपति तक। लेकिन किसे है वो रचनात्मकता की अपार संतुष्टि जरा सोचे। 
                         यदि हम अमीर बनने के लिए जी रहे हैं जी जान लगा रहे हैं तो जान लीजिये सचमुच जान लगा रहे हैं। अमीरी भला कहां टिकी है। टिकी है तो हम कहां टिके हैं...इसलिए रचनात्मकता को जीवन बनाएं और जीवन को रचनात्मकता। तो जुट जाये...योजनाओं के क्रियान्यवयन में। एक एक पल में नवीनता भरो क्योंकि हर नवीनता एक रचना है।

WELCOME 2016
नववर्ष की हार्दिक शुभ कामनाएं 
HAPPY NEW YEAR 2016


टॉप 5 जोक मैसेज 2014 - TOP 5 JOKE SMS 2014


टॉप 5 जोक मैसेज 2014 - 
TOP 5 JOKE SMS 2014 -

GJJU - YAR RAJU AAJ MAINE PANI KO DHOKHA DE DIYA !
RAJU ( AASHCHRYA SE) - VO KAISE ?
GJJU - SUBAH MAINE NHANE KE LIYE PANI GARM KIYA LEKIN CHUPKE SE THANDE PANI SE NHA LIYA !!

गज्जू - यार राजू आज मैंने पानी को धोखा दे दिया !
राजू (आश्चर्य से) - कैसे ?
गज्जू - सुबह मैंने नहाने के लिए पानी गर्म किया लेकिन चुपके से ठंडे पानी से नहा लिया !

मैनेजर - आप कहां के रहने वाले हैं ?
मग्गू - सर तिरुअनंतपुरम।
मैनेजर - जरा इसे लिखकर बताओ।
मग्गू - सॉरी सर, गलती से बोल दिया मैं तो पुणे का रहने वाला हूं।

आपस में झगड़े के बाद पति घर छोड़कर चला गया। शाम को पति का फोन आया - खाने में क्या है ?
पत्नी - जहर !
पति - ठीक है, तुम खाकर सो जाना मुझे आने में देर हो जाएगी।

डॉक्टर - तुम्हारे दांत कैसे टूटे ?
घोचू - पत्नी ने रोटी बहुत कड़क बनाई थी।
डॉक्टर - तो खाने से मना कर देना था ।
घोचू - वही तो किया था !!!

मैनेजर - हमें अपनी कंपनी के लिए एक जिम्मेदार व्यक्ति की जरुरत है।
किशना - सर फिर तो मैं पूरी तरह इस लायक हूं।
मैनेजर - वो कैसे ?
किशना - सर इसके पहले मैं जिस कंपनी में काम करता था वहां हर गलती के लिए मुझे ही जिम्मेदार ठहराया जाता था।