Saturday, June 14, 2014

Fathers Day SMS in Hindi (15 June 2014) :-


फादर्स डे एस.एम.एस. 2014
हैप्पी फादर्स डे

Wishing you a happiest Fathers Day dear Papa.

दो लब्जों में समाया संसार है
ईश्वर का अमूल्य उपहार है,
बहार है प्यार है जीवन सार है
पिता जगत का पालनहार है।

दुःख रूपी धूप में
छांव है पिता,
कोलाहल भरे शहर में
सरस गांव है पिता,
जीवन नैय्या का
पतवार है पिता,
कष्टों की पतझर में
बहार है पिता।

पिता ! जिसके कारण इस संसार में हमारा अस्तित्व है। उस पिता का सम्मान करें।

पिता आपको बारम्बार नमन।
HAPPY FATHERS DAY.

Thursday, June 12, 2014

हृदयस्पर्शी शेरो शायरी :-


हृदयस्पर्शी शेरो शायरी :-

कहने को तो शाह सब हैं, महाराज हैं सब।
मालिक दौलत के, मालिके ताज हैं सब।।
लेकिन खोलो तो चश्मे-तहकीक अकबर।
बेबस हैं सब, खुदा के मुहताज हैं सब।।
-- अकबर इलाहाबादी

यूं तो दुनिया में सब आते हैं और जाते हैं।
दुनिया में रहते हैं, पीते और खाते हैं।।
वह ही दरअसल 'शहंशाह' यहां आते हैं।
बदी को छोड़कर जो नेकी को ले जाते हैं।।
-- शहन्शाह

तू ने गुलशन को खुद उजाड़ा है।
अपनी किस्मत को खुद बिगाड़ा है।।
है नतीजा तेरे ही कर्मों का।
कब्र में जिसने तुझको गाडा है।।
-- डॉ. हरदयाल

जो दिल की है, वो बात नहीं होती।
जो दिन न हो, वो रात नहीं होती।।
मिलते तो है अक्सर, जमाने से जोश।
पर अपने आप से मुलाकात नहीं होती।।
-- जोश मलीहाबादी

करते नहीं कुछ तो , काम करना क्या आये।
जीते-जी जान से गुजरना क्या आये।।
रो-रो के मौत मांगने वालों को।
जीना नहीं आ सका तो मरना क्या आये।।
-- फ़िराक गोरखपुरी