Monday, July 28, 2014

Eid ul Fitr 2014 SMS -


ईद-उल-फ़ित्र 2014 
Eid SMS Message 2014
ईद मुबारक 

Eid Mubarak

खुशियां लेकर आई ईद
दूरियां मिटाने आई ईद
आओ मिलकर ईद मनाएं
प्रेम बढ़ाने आई ईद।


ईद के त्यौहार में
भूल जाएं तकरार को,
आपसी भाईचारे की खातिर
बांटे प्यार उपहार को।

ईद मुबारक ईद मुबारक
आज है सबको ईद मुबारक
सबकी मुराद हो जाये पूरी
कहो सबको ईद मुबारक।

Sunday, July 20, 2014

बेस्ट शायरी


बेस्ट शायरी 

दालानों की धूप, छतों की शाम कहां,
घर से बाहर घर जैसा आराम कहां।
दिनभर सूरज किसका पीछा करता है,
रोज पहाड़ी पर जाती है शाम कहां।
-- बशीर बद्र

पुराने लोग नया हौसला तो क्या देंगे,
मगर बुजुर्गों से मिलते रहो दुआ देंगे।
हरेक काम सलीके से बांट रक्खा है,
ये लोग आग लगायेंगे, ये हवा देंगे।
-- डॉ. अख्तर नज्मी

जागती आंखों से भी देखो दुनिया को
ख्वाबों का क्या है वो हर शब आते हैं
कागज की कश्ती में दरिया पार किया
देखो हम को क्या क्या कमाल आते हैं।
-- शहरयार


Tuesday, July 15, 2014

निदा फ़ाजली : शेरो-शायरी


बेनाम सा ये दर्द क्यूं नहीं जाता,
जो बीत गया है वो गुजर क्यूं नहीं जाता।
सब कुछ तो है क्या ढूंढती रहती है निगाहें,
क्या बात है मैं वक्त पे घर क्यूं नहीं जाता।
वो एक ही चेहरा तो नहीं सारे जहां में,
जो दूर है वो दिल से उतर क्यों नहीं जाता।
                         -- निदा फ़ाजली